Search

 
 
 

धनबाद : चीरागोड़ा जागृत मंदिर में दुर्गापूजा पर स्थापित होंगी 5 प्रतिमाएं

 
Dhanbad : धनबाद के चीरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में दुर्गोत्सव की तैयारी को लेकर 2 सितंबर को दुर्गापूजा समिति की बैठक हुई. पदाधिकारियों ने आगामी 26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र और उसकी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया. समिति के अध्यक्ष मनोरंजन दुबे ने बताया कि 2 वर्ष के कोरोना काल के बाद इस बार जागृत मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जाएगा. मंदिर में पांच प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. उपाध्यक्ष प्रशांत सिन्हा ने बताया कि जागृत मंदिर में नवरात्र के दौरान मां जगदम्बा की विशेष पूजा होती है. पूरे 9 दिनों तक मां का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है. चार प्रहर की आरती होती है. पूजन के बाद प्रतिदिन भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है. नवरात्र की पहली तिथि को ही मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जाता है. महासप्तमी को खीर, महाअष्टमी को हलवा-चना, और महानवमी को खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा. सचिव राजेश सिन्हा व उपाध्यक्ष बिल्लू गुप्ता ने  बताया कि मंदिर परिसर में मां शीतला के मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जल्द ही शीतला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन होगा. कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि जागृत मंदिर के निर्माण कार्य में यथा संभव सहयोग करें.

नई कमेटी का गठन, मनोरंज बने अध्यक्ष

बैठक में अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद, मनोज मालाकार, विजय तिवारी, अरुण दुबे, आशीष आनंद, कुणाल सिंह को कमेटी का संरक्षक, मनोरंजन कुमार दुबे को अध्यक्ष, राजेश कुमार सिन्हा सचिव, कुमार अरविन्द कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, प्रशांत सिन्हा, उपाध्यक्ष, बिल्लू कुमार गुप्ता, अनुप कुमार सहाय, नितिश कुमार सह सचिव, राजमनी देवी सह कोषाध्यक्ष एवं अजय कुमार भट्ट मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-children-of-mount-brescia-school-unconscious-in-class-room-admitted-to-nursing-home/">धनबाद

: माउंट ब्रेसिया स्कूल के 12 बच्चे क्लास रूम में बेहोश, नर्सिंग होम में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही