Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आचार संहिता उल्लंघन में कांग्रेस नेता अजय दुबे समेत 5 बरी

Dhanbad : एमपी-एमएलए कोर्ट, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-fired-at-a-car-parked-outside-the-principals-house-in-sindri/">(Dhanbad)

ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले कांग्रेस नेता अजय कुमार दुबे समेत 5 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने 26 अप्रैल को अपना फैसला सुनाया. फैसला के वक्त आरोपी अजय कुमार दुबे, मधुसूदन मोदक, किशोर कुमार महतो, जीतेंद्र कुमार मोदक व पपलू पांडेय अदालत में मौजूद थे. बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने पैरवी की. ज्ञात हो कि 23 अप्रैल 2014 की शाम 6 बजे तिसरा थाना पुलिस ने दूसरे दिन होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टी को सुरक्षा प्रदान कर रही थी. तभी तिरंगा मोड़ मुकुंदा की ओर से आ रही सुमो गाड़ी (नंबर जेएच 10 एजी 4056) को पुलिस ने रोका. गाड़ी में कांग्रेस पार्टी का झोला और बैग में रखे झंडा व अन्य सामान के साथ  तीनों लोग पकड़े गए. पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 2014 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से अजय कुमार दुबे कांग्रेस प्रत्याशी थे. इसलिए पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया. अनुसंधान के बाद पुलिस ने दुबे समेत सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-numbering-of-all-tempos-will-be-done-in-jharia-the-record-of-the-vehicle-driver-will-be-with-the-police/">धनबाद

: झरिया में सभी टेंपो की होगी नंबरिंग, पुलिस के पास रहेगा वाहन-­चालक का रिकॉर्ड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही