Search

 
 
 

धनबाद : करकेंद में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 5 लाख की चोरी

 
Putki : करकेंद के वासुदेवपुर न्यू कॉलोनी में एक जनवरी को चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. गौतम दास बाउरी के बंद आवास का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के समय घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होने छोटा अंबोना गए हुए थे. शाम को लौटे तो चोरी की जानकारी हुई. घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था. गौतम दास बाउरी बताया कि चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 4 हजार रुपए नकद, सोने का झुमका, मंगटिका, कानबाली, टॉप्स, चांदी की पायल, चांदी के 10 सिक्के समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं. सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपए है. पड़ोसियों ने गृहस्वामी को बताया कि दोपहर करीब एक बजे उन लोगों ने पड़ोस के एक युवक को घर में घुसते देखा था. पूछने पर उसने कहा कि पतंग लेने आया हूं. चोरों को घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी थी, इसलिए पीछे से छत के सहारे घर मे प्रवेश किया. गौतम दास की लिखित शिकायत पर पुटकी थाने की पुलिस ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-concept-and-life-launched-signature-campaign-to-stop-pollution-in-jharia/">धनबाद

: झरिया में प्रदूषण रोकने को यूथ कांसेप्ट एंड लाइफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही