Search

 
 
 

धनबाद:  'सेल' में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिये 5 लाख

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी, बागडिगी बस्ती निवासी सरफुद्दीन ने सेल में नौकरी लगाने के नाम पर रमजानपुर, जामाडोबा के रहने वाले जफर हुसैन पर पांच लाख रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है. शनिवार 25 जून को उन्होंने जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. सरफुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2021 में पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर जफर ने पांच लाख रुपये की मांग की.  उसे तीन से चार किस्तों में नगद भुगतान कर दिया.

 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया

उसके बाद उसने सेल कंपनी के लेटर पेड पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया. लेटर मिलने के बाद भी काम नहीं हुआ. जब वह सेल के हेड क्वार्टर वर्णपुर गया तो पता चला कि लेटर फर्जी है. इसके बाद उन्होंने जफर हुसैन से पैसा वापस करने को कहा. लेकिन आज, कल करते हुए उसने दो वर्ष बिता दिये. विगत 19 जून को जब पुनः पैसे की मांग की तो घर पर हिसाब करने के लिए बुलाया. सरफुद्दीन ने कहा है कि उसने घर पर जाने से इनकार किया. आशंका थी कि वह झूठे मुकदमे में फंसा सकता है.

नौकरी के लिए नहीं लिये पैसै : आरोपी

दूसरी ओर जफर का कहना है कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर पैसा नहीं लिया है. आरोप बेबुनियाद है. थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद-अलेप्पी">https://lagatar.in/additional-coaches-will-be-added-to-many-trains-including-dhanbad-alleppey-express/">धनबाद-अलेप्पी

एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही