Search

धनबाद : पानी के लिए जूझ रही 5 हजार की आबादी, नगर निगम घेराव की चेतावनी

Katras : कतरास (Katras) की सलानपुर बस्ती में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं. मजदूर बहुल इस बस्ती की करीब 5 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरह रही है. जिनके पास पैसे हैं, वे तो खरीदकर पानी का काम चला रहे हैं, लेकिन गरीब मजदूर दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. घंटों लाइन में लगकर पानी लेना पड़ रहा है. इस स्थिति से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है. ग्रामीणों ने 18 मई को बैठक कर निर्णय लिया कि यदि 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ज्यादातर लोग ग़रीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करते हैं. ऊपर से पानी खरीदकर पीने की मजबूरी. गांव की महिलाएं व बच्चे दिनभर डिब्बा, डेकची आदि लेकर दूर दराज़ से पानी ढोकर लाते हैं. बैठक में विनय पासवान, सुरेन्द्र चौहान, संजय वर्मा, जीतेन्द्र चौहान, चमारी प्रजापति, ठाकुर बेलदार, गोवर्धन खत्री, राजू बेलदार, राजू खत्री, ननकु कुमार, अरुण रवानी, प्रमोद चौहान, किशन बाउरी, अघनु भुइयां, तूफान सरकार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pranpratishtha-mahayagya-begins-in-hanuman-shiva-temple-with-kalshayatra/">धनबाद

: कलशयात्रा के साथ हनुमान-शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp