Search

 
 
 

धनबाद : सदर अस्पताल के गायनिक वार्ड में बढ़ेंगे 50 बेड, सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

 
Dhanbad : सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने 10 अक्टूबर को सदर अस्पताल धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-lions-club-opened-the-school-raj-play-which-was-closed-during-the-corona-period/">(Dhanbad)

का निरीक्षण किया. अस्पताल में इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने सभी ओपीडी का जायजा लिया और डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के ओपीडी, पैथोलाजी लैब समेत अन्य विभागों में जाकर सुविधाएं देखीं. बताया- अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश जारी है. गानिक वार्ड में और 50 बेड बढ़ाए जाएंगे.  फिलहाल इस विभाग में नॉर्मल व सिजेरियन डेलिवरी शुरू हो गई है. इसकी संख्या बढ़ाने का डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने गर्भवती माताओं का अधिक से अधिक संख्या में एंटीनेटल जांच करने और प्रसव के लिए जरूरी सामान हर हाल में रखने को कहा. उन्होंने बताया कि एनआईसीयू के इंचार्ज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश कुमार को बनाया जा रहा है. शिशु रोग विभाग डॉ. मंगेश कुमार देखेंगे. अस्पताल पिछले वर्ष एनआईसीयू बेड मुहैया कराए गए थे, ताकि प्रसव के बाद गंभीर नवजात का इलाज ठीक से हो सके. इसके लिए डॉक्टर और प्रशिक्षित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सीएस ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के इंडोर वार्ड का भी जायजा लिया. बताया कि इस वार्ड में अलग से 50 बेड तैयार करने को कहा गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-problems-are-not-resolved-then-dvcs-wheel-jam-ramesh-tudu/">धनबाद

: समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीवीसी का चक्का जाम- रमेश टुडू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही