Maithon : गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने बुधवार की रात अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने ओपी प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में रात करीब आठ बजे एग्यारकुंड मोड़ स्थित तपन घोष की गुमटी में छापेमारी कर 50 बोतल बियर व अन्य ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की. पुलिस ने गुमटी संचालक तपन घोष को गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तपन घोष की गुमटी में चोरी-छिपे अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराब जब्त कर ली. आरोपी तपन घोष को गुरुवार को जेल भेजा जायेगा. [wpse_comments_template]
धनबाद : एग्यारकुंड में 50 बोतल अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Leave a Comment