Katras : एनएसयूआई की कतरास (Katras) कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल 19 मई को उपाध्यक्ष निकिता मोदक के नेतृत्व में प्राचार्य से मिला और विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्हें ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में कंप्यूटर कक्ष को पुनः चालू कराने, छात्राओं के शौचालय की नियमित सफाई, परिसर में कूड़ेदान की व्यवस्था करने की मांग शामिल हैं. संग़ठन के जिला सचिव चितरंजन सिंह, आकाश प्रमाणिक व शाहिल खान ने कहा कि कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष होने के बावजूद, छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पाता है. कक्ष में करीब 50 कंप्यूटर पड़े हुए हैं. प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कॉलेज अध्यक्ष सिंकू खान, कार्यकारी अध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य सदस्य शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-give-second-language-status-to-bangla-in-jharkhand-bengu-thakur/">
धनबाद : झारखंड में बांग्ला को दूसरी भाषा का दर्जा दे सरकार- बेंगू ठाकुर [wpse_comments_template]
धनबाद : कतरास कॉलेज में रखे हैं 50 कंप्यूटर, विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ

Leave a Comment