Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलियासोल में 50 लोगों ने थामा आजसू का दामन

Nirsa : कलियासोल पंचायत भवन में रविवार 11  जून की शाम आजसू कार्यकर्ताओं ने बैठक की. अध्यक्षता आजसू के कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष गिरधारी महतो व केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो थे. बैठक में पार्टी की मजबूती व 17 जून को धनबाद में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष  सुदेश महतो के आगमन पर चर्चा हुई. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का धनबाद में जुटान हो, इसके लिए सभी से अपील की. मौके पर विभिन्न पार्टियों को छोड़ आए लगभग 50 लोगों ने आजसू का दामन थाम लिया. सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के आला अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर मुखिया राजीव मंडल, लालू चौधरी, संतोष कुशवाहा, रामाशंकर तिवारी, गीता देवी, मनोज मंडल, गणेश मंडल, सुरेश सोरेन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-vishal-won-gold-medal-in-national-taekwondo-competition/">धनबाद

के विशाल ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही