Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : यूजी सेमेस्टर वन में 50% सीटों पर चांसलर पोर्टल से होगा नामांकन

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद  के यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन कराने को इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. विवि इस बार 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन चांसलर पोर्टल के जरिए लेने की तैयारी में है. यानी बाकी 50 प्रतिशत सीओं पर ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. इससे 1500 रुपए शुल्क जमा कर सीयूईटी आवेदन नहीं भर पाने वाले गरीब विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. वहीं, पढ़ायी में कमजोर व औसत दर्जे के विद्यार्थियों को भी सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षा पास करने के कठिन गेटवे से मुक्ति मिलेगी.

हजारों विद्यार्थी नहीं भर पाए हैं सीयूईटी आवेदन फॉर्म

बीबीएमकेयू के कॉलेजों में नामांकन के लिए धनबाद और बोकारो के लगभग 40 हज़ार विद्यार्थियों ने सीयूईटी फॉर्म भरा है. अभी भी जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं. इन विद्यार्थियों को बीबीएमकेयू प्रशासन चांसलर पोर्टल के माध्यम से एक मौका देना चाहता है. ताकि विद्यार्थियों का साल बर्बाद नहीं हो. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elisha-from-junior-girls-category-in-chess-arghdeep-became-the-winner-in-boys/">धनबाद

: शतरंज में जूनियर बालिका वर्ग से एलीशा, लड़कों में अर्घदीप बने विजेता 

छात्र संगठन ने किया था विरोध

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व आजसू छात्र संगठन ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का दर्द साझा किया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि झारखंड में यूजी की सीटें खाली रह जाती हैं, ऐसी स्थिति में प्रतियोगी परीक्षा का कोई आधार ही नहीं बनता. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-cattle-died-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-in-nirsa/">धनबाद

: निरसा में हाइटेंशन तार की चपेट में आकर 2 मवेशियों की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही