Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला 50 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी का शव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सुदामडीह थाना क्षेत्र के रिवर साइड क्वार्टर संख्या एम 511 में मंगलवार 14 जून को लगभग 50 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी शोखा मांझी का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया. वह भौंरा इनक्लाइन में कार्यरत था. मृतक के शरीर पर साइकिल गिरा हुआ था. सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शोखा मांझी का पूरा परिवार अपनी भतीजी की शादी में जमुई गया हुआ है. वह घर में अकेले रह रहा था. मौत के कारणों का पता करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-surrounded-the-deputy-commissioners-residence-against-the-action-of-the-housing-board/">धनबाद:

हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया उपायुक्त आवास का घेराव [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही