धनबाद : जागृत मंदिर चिरागोड़ा से 501 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के चिरागोडा स्थित जागृत मंदिर से 18 मार्च शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाएं शामिल थी. महिलाओं ने मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण किया. कलश यात्रा लोको टैंक पहुंची और वहां से जल लेकर हीरापुर पार्क मार्केट होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची. नगर भ्रमण में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते चल रहे थे. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में माता रानी के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो रहा था. कलश लेकर चल रही महिलाओं की सेवा में कई जगहों पर संस्थाओं द्वारा शीतल पेयजल का भी प्रबंध किया गया था. कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवती जगद्जननी जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई. आचार्य शशि शेखर दुबे के मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया. कमेटी के संरक्षक कुणाल सिंह ने बताया कि भगवती जागृत मंदिर में लगातार 24 वें वर्ष भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है. कमेटी के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि परिसर में मां शीतला के मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया गया है. 25 वें वर्ष जागरण पर शीतला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया गया है. भगवती जागरण में विशिष्ट अतिथि धनबाद विधायक राज राज सिन्हा होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, व मनोज मालाकार, मनोरंजन कुमार दुबे, अध्यक्ष, कुमार अरविन्द कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, प्रशांत सिन्हा, उपाध्यक्ष, बिल्लू कुमार गुप्ता, अनुप कुमार सहायक सह सचिव, राजमनी देवी सह कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अजय कुमार भट्ट का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment