Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 51 विद्यार्थियों ने देखा आईआईटी का लैब

Advertisement
Advertisement

विद्यार्थियों को दी रोबोटिक्स और एनीमेशन की जानकारी

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के-12 आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत 18 अगस्त को लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी और होली मदर एकेडमी प्रधानखंता के 51 विद्यार्थियों ने संस्थान का भ्रमण किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्थान के लैबोरेटरी, माइनिंग टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन हब, नरेश वशिष्ट सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इन्नोवेशन लैब, सेंटर ऑफ टेक्समिन का भ्रमण कराया गया. विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और एनीमेशन की जानकारी दी गई. बता दें कि के-12 आउटरीच प्रोग्राम के तहत प्रत्येक शुक्रवार को स्कूल के विद्यार्थियों को कैंपस का भ्रमण कराया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही