Search

 
 
 

धनबाद : स्पेशल मेडिएसन ड्राइव में पति पत्नी के 52 विवाद समाप्त

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए गए स्पेशल मेडिएशन ड्राइव में पति पत्नी के बीच के 52 विवादों को निपटा दिया गया. जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर  सिविल कोर्ट धनबाद के प्रांगण में पांच दिनों का स्पेशल मेडिएशन ड्राइव 19 सितंबर से शुरू किया गया था, जो 23 सितंबरतक चला. इस दौरान पति पत्नी के बीच के विवाद के अलावाएन आई एक्ट व मोटर यान दुर्घटना दावा से संबंधित मामलों में भी मध्यस्थता की गई. मोटरयान दुर्घटना दावा से संबंधित 10 विवादों का निपटारा कर दिया गया, वहीं 80 लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी की गई. एन आई एक्ट के 39 मुकदमे निपटा दिए गए. 38 लाख 54 हजार 95 की रिकवरी हुई. उन्होंने कहा कि मध्यस्थता सुलह समझौते का अच्छा प्लेटफार्म है जहां न कोई हारता है न जीतता है. पक्षकारों के बीच समझौता कराने के लिए दस बेंच का गठन किया गया था. दाम्पत्य जीवन से संबंधित विवाद के कुल 160 मुकदमे स्पेशल मेडीएसन ड्राइव के लिए विभिन्न अदालतों द्वारा भेजे गए थे. बेंच में प्रशिक्षित मेडिएटर थे, जिनके द्वारा पक्षकारों के मध्य समझौता कराकर विवादों का निपटारा कराया गया. उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को सिविल कोर्ट धनबाद में नेशनल लोक अदालत अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही