Search

 
 
 

धनबाद: पीके राय कॉलेज के 53 विद्यार्थियों का एनसीसी में हुआ चयन

 

197 विद्यार्थियों ने शिविर में लिया था हिस्सा, 24 सितंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण

Dhanbad : गोल्फ ग्राउंड में 15 सितंबर को आयोजित शिविर में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी चयन की प्रक्रिया पूरी की गई. चयन प्रक्रिया में कॉलेज के 197 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में मैदान के तीन राउंड की दौड़, पुशअप, सीटअप, ऊंची कूद व लंबी कूद का परीक्षण किया गया. अंतिम रूप से 53 छात्रों का चयन हुआ. सभी चयनित कैडेट्स का प्रशिक्षण 24 सितंबर से गोल्फ ग्राउंड में शुरू होगा. चयन प्रक्रिया में 36 झारखंड बटालियन के कमान ऑफिसर कर्नल रामानुज सिंह, पीके रॉय कॉलेज के कप्तान संजय कुमार सिंह, 36 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह, सूबेदार धियन सिंह, हवलदार बलकार सिंह, जगदीश सिंह, विष्णु देव कुमार व सहायक जगबंधु रवानी के साथ सीनियर कैडेट्स मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही