Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नियोजनालय में 53 हजार बेरोजगार युवा निबंधित, रोजगार मेले का इंतजार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315645&action=edit">(Dhanbad)

 जिला नियोजनालय में 53 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं ने निबंधन कराया है. नौकरी व रोजगार मेला की आस में ये रोज बरटांड़ स्थित नियोजनालय (सहायक श्रमायुक्‍त कार्यालय) का चक्‍कर लगा रहे हैं.  कोरोना संक्रमण के बाद दो साल से जिले में रोजगार मेला नहीं लगा है. इससे मैट्रिक, इंटर व स्नातक पास बेरोजगार युवाओं में निराशा है. जिला नियोजनालय में हर महीने 30 से 40 बेरोजगार युवा अपना निबंधन करा रहे हैं, ताकि रोजगार मेले में उन्‍हें मौका मिलेगा. लेकिन विभाग की ओर से अब तक रोजगार मेला लगाने की सूचना नहीं दी गई है. इससे बेरोजगारों की चिंता बढ़ती जा रही है. नियोजनालय के सहायक किशोर कुमार सिन्हा ने बताया कि रोजगार मेला के संबंध में विभाग से अभी कोई निर्देश नहीं आया है. उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद 30 लोगों को रोजगार मिला है.

निजी कंपनियों में वैकेंसी बंद

कोरोना के बाद से निजी कंपनियों में भी युवाओं को नौकरी मिल पाना बहुत मुश्किल हो गया है. कहीं कोई वैकेंसी नहीं निकल रही है. बताते चलें कि जिले में रोजगार मेले में वर्ष 2010 -11 में 3354, 2011-12 में 872, 2012-13 में 1083, 2013-14 में 3419, 2014 -15 में 814, 2015-16 में 1299, 2016-17 में 785, 2017-18 में 525 युवाओं को रोजगार मिला था.  लेकिन मार्च 2020 के बाद से रोजगार मेला नहीं लगा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315695&action=edit">धनबाद

: झमाडा आश्रितों को अभी और करना होगा इंतजार : पंकज झा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही