Search

धनबाद : चापापुर कोलियरी के 54 मजदूरों का यूजी भत्ता काटने के खिलाफ प्रदर्शन

Nirsa : चापापुर कोलियरी के 54 मजदूरों का यूजी भत्ता (अंडरग्राउंड एलाउंस) काटने के विरोध में मजदूरों ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले 28 अप्रैल को कोलियरी के समक्ष प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन नेता अगम राम ने कहा कि प्रबंधन प्रबंधन मनमाने ढंग से अडरग्राउंड एलाउंस काटने पर आमादा है. प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. कार्यालय आदेश पर जिस दिन से मजदूरों को सतह पर काम पर लगाया गया है, उस दिन से भत्ता कटना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे पहले मजदूरों को सतह पर काम में लगाया जाता था, और जरूरत होने पर जब उनसे अंडरग्राउंड का काम लिया जाता था, तो अंडरग्राउंड का भत्ता दिया जाता था. लेकिन अब भत्ते में कटौती की जा रही है, जो कहीं से भी उचित नही है. इससे मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने भत्ते में कटौती करता है, तो यूनियन इसका जोरदार विरोध करेगी. इस संबंध में अभिकर्ता को ज्ञापन सौंप कर यूनियन ने अपीनी भावना से अवगत करा दिया है. प्रदर्शन में डी मानिकपुरी, अमित मुखर्जी, डब्लू राय, बामापद बाउरी, उपेंद्र महतो, बोदीनाथ सोरेन, कासीम अंसारी, सोमेन चक्रवर्ती, अशोक गोराई, प्रसन्नजीत कर, धनंजय चौबे, सोमेन दत्त, शिबू महतो, रवींद्र ठाकुर, मंतोष चौहान, विश्वजीत माझी, परेश सोरेन, सलीम अंसारी, नंद किशोर गोस्वामी, राकेश घोष, बासुकीनाथ मलाकार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-reviews-infrastructure-project-directs-to-speed-up-work/">धनबाद

डीसी ने की आधारभूत संरचना प्रोजेक्ट की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp