Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लोक अदालत में हुआ 55 विवादों का निपटारा

Dhanbad : जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर धनबाद में  लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने बताया कि कुल 12 बेंच का गठन किया गया था, जिसमें 55 विवादों का निपटारा किया गया, जबकि 15 लाख 93 हजार 4 सौ 11 रुपये की रिकवरी की गई. बेंच में पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी मोहम्मद तौफीकुल हसन,  प्रधान जिला जज कुटुंब न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह,  अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, अवर न्यायाधीश राजीव त्रिपाठी, एंजलीना जॉन, प्रगेश निगम, मनोज कुमार इनदवार,  न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे अंकित कुमार सिंह , अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत पीयूष कुमार समेत पैनल अधिवक्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही