Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शक्ति मंदिर में 551 सुहागिनों ने किया मंगलपाठ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के जोडाफाटक शक्ति मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ के सातवें दिन सोमवार तक एक लाख 75 हजार पाठ हुआ. 551 सुहागिन महिलाओं ने मंगलपाठ किया. मंगलपाठ संगीता चिरानिया की टीम द्वारा किया गया. संतोष भाई जी वर्नपुर वाले के सान्निध्य में आज मुख्य यजमान गौरव गोयल व उनकी धर्मपत्नी कोमल गोयल ने सुबह औरर संध्या की आरती की इसके अलावा कथा वाचक राम मोहन जी महाराज द्वारा राम कथा कही गई. रामकथा के यजमान अरूण कानोडिया संग प्रेमलता कानोडिया ने व्यास पीठ का पूजन किया. सवामनी का भोग प्रीति गोयल संग प्रदीप गोयल ने लगाया. आज सुबह अरुण कनोड़िया, पवन वर्मा, पोद्गार जी, अरुण जैन, सोनी सुनील प्रसाद तिव्रेवाल व विजय चौधरी ने भोग लगाया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, मुकेश सोमानी, गौरव गोयल, दिनेश हेलिवाल, सुरेन्द्र अरोडा, मुकेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनोज सिंघल, निर्मल अग्रवाल, संजय सिंघल, कृष्णा खंडेलवाल, गोविंद हेलिवाल, नरेश खेड़िया सक्रिय भूमिका में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही