धनबाद: विशेष जांच अभियान में पकड़े गए 5667 बेटिकट यात्री
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया है. पिछले तीन दिनों से धनबाद रेल मंडल में चलाए गए जांच अभियान में 5667 बेटिकट यात्री पकड़े गए. रेलवे ने उनसे 25 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है. धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे 5667 यात्रियों को पकड़ा व उनसे जुर्माने के रूप में 25 लाख 48 हजार रुपये से अधिक वसूल किये. धनबाद रेल मंडल के प्रभारी पीआरओ जयदीप घोष ने बताया कि जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित और अनारक्षित कोच में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना है. साथ ही यात्रियों के बीच जागरुकता पैदा करना भी है, ताकि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment