Search

 
 
 

धनबाद : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में धराए 6 आरोपी जेल भेजे गए

 
Dhansar (Dhabad) : धनसार थाना क्षेत्र के दहुआटांड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में चंदन साव, संजीत दास, नीरज पासवान व सोनू कुमार बालिग हैं, जबकि दो  नाबालिग हैं. पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया. ज्ञात हो कि दो दिन पहले चौदह वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी. इस मामले मे पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है, जबकि एक अभी भी फरार है. किशोरी की शिकायत पर धनसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 93/24 धारा 3/6,376 के तहत मामला दर्ज किया है. किशोरी का बुधवार को न्यायालय में 164 का बयान कराया गया था. मेडिकल में किशोरी के साथ मारपीट के भी सबूत मिले हैं. सीडब्ल्यूसी को किशोरी ने बताया कि वह घनुआडीह में घरों में काम करके अपना जीवन-यापन करती है. उसके चाचा बिहार में रहते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही