Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में 6 कोयला व एक लोहा तस्कर गिरफ्तार, बाइक व पिकअप जब्त

 
Katras : कतरास थाना पुलिस ने कोयला व लोहा के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयला लदी छह बाइक के साथ 6 तस्करों को दबोचा. साथ ही पुलिस ने लोहा लदे एक पिकअप वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कोयला तस्करों में तोपचांची का संजय साव, हरिहरपुर का विशाल केवट, फुलवार का रितलाल महतो, बिराजपुर का राजेश साव, राजगंज का शिव प्रसाद साव व रघुनाथपुर का संतोष गोप शामिल है. वहीं, लोहा तस्करी में पकड़ा गया मोहम्मद आशिक तोपचांची थाना क्षेत्र के मतारी का रहने वाला है. सभी के खिलाफ कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी असित सिंह ने बताया कि केलुडीह में छापेमारी कर बाइक से अवैध कोयला ले जा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, भटमुड़ना के पास लोहा लदे पिकप वाहन को पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-burnt-gms-effigy-against-increasing-pollution-4-news-together/">धनबाद

: बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने फूंका जीएम का पुतला समेत 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही