Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तेतुलमारी में अवैध शराब की 6 भट्ठियां ध्वस्त, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त

Tetulmari (Dhanbad) : धनबाद उत्पाद विभाग व तेतुलमारी थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को  तिलाटांड़ व नायकडीह में छापेमारी कर करीब छह अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों से भारी मात्रा में महुआ शराब, जावा महुआ व शराब बनाने वाली सामग्री नष्ट कर दी गई. धंधेबाजों को छापेमारी की पहले ही सूचना मिल गई थी, जिससे वे घर में ताला बंद कर जगल की ओर भाग निकले थे. टीम ने तिलाटांड़ के टिटस टुडू व रामबाबू टुडू के घर से 200 लीटर तैयार देसी शराब, 3000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने की सामग्री बरामद कर नष्ट कर दिया. उत्पाद इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वाले 6 लोगों को चिह्नित किया गया है. उन पर मामला दर्ज किया जाएगा. टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर अमित गुप्ता व श्वेता कुमारी, तेतुलामारी थानाप्रभारी लव कुमार सहित  दर्जनों महिला व पुरुष कांस्टेबल शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mini-factory-of-fake-english-liquor-busted-in-gumia/">बोकारो

: गोमिया में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही