Search

 
 
 

धनबाद : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी, 6 घायल, दो की हालत नाजुक

भुषण मंडल की रैयती जमीन पर जमीन कारोबारी उत्तम सिंह जेसीबी से जबरन समतलीकरण करा रहे थे. इसका विरोध करने पहुंचे भुषण मंडल के परिजनों और उत्तम सिंह के बीच कहासुनी हो गई.  विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे
 

Dhanbad :  जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित कोला कुसमा कोडाडीह में सोमवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. इस   हिंसक झड़प में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

 

घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) धनबाद में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज SNMMCH में ही जारी है.

 

कहासुनी के बाद दोनों ओर से चलने लगे ईंट-पत्थर

जानकारी के अनुसार, भुषण मंडल की रैयती जमीन पर जमीन कारोबारी उत्तम सिंह जेसीबी से जबरन समतलीकरण करा रहे थे. इसका विरोध करने पहुंचे भुषण मंडल के परिजनों और उत्तम सिंह के बीच कहासुनी हो गई. 

 

विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे. इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के ब्यान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही