Search

धनबाद : निचितपुर स्टेशन के समीप रेल फाटक पर हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 मजदूरों की मौत

4 घंटे तक रेल परिचालन ठप, विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं कई ट्रेनें  

Dhanbad/ Katras : धनबाद डिवीजन के धनबाद-गोमो रेल सेक्शन में निचितपुर स्टेशन के समीप रेलवे फाटक पर 29 मई को रेलवे का बिजली का पोल गाड़ने के दौरान 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 11:30 बजे  निचितपुर व तेतुलमारी स्टेशन के बीच झारखोर गांव के समीप रेलवे फाटक के पास हुआ. पोल गाड़ने के काम में 8 आउटसोर्स मजदूर लगे हुए थे. इनमें से 6 करंट से बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि दो मजदूर डरकर भाग खड़े हुए. ठेकेदार भी भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रो दिया गया. रूट पर करीब 4 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा.

डेढ़ घंटे बाद पहुंचा मेडिकल यान, डीआरएम ने लिया जायजा

[caption id="attachment_651994" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/train-accident-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रेलवे की टीम[/caption] घटना की सूचना मिलते ही धनबाद व गोमो से रेलवे का राहत दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया. करीब डेढ़ घंटे बाद एक बजे धनबाद से दुर्घटना राहत मेडिकल यान पहुंचा. जबकि रेलवे के डॉक्टरों व पारा मेडिकल स्टाफ की टीम सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंची. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, एडीआरएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एसीएम विजय कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया. दोपहर करीब 2 बजे सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ को संभालने में आरपीएफ और डीएसपी समेत रामकनाली व आसपास के थानों की पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत करनी पड़ी.

मृतकों में पलामू व लातेहार जिले के 4 मजदूर शामिल  

मृतकों में गोविन्द सिंह, श्याम देव सिंह (पलामू निवासी), सुरेश मिस्त्री, श्याम देव भुइयां (लातेहार निवासी), संजय राय और नामदेव सिंह शामिल हैं.

घटना की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीआरएम

मौके पर पहुंचे धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा की बिना परमिशन और बिजली का शटडाउन लिए बगैर ही काम किया जा रहा था. आखिर बिना शटडाउन लिए काम कैसे हो रहा था. उन्होंने कहा की पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रावाई होगी.

दोपहर बाद 3:30 बजे रूट क्लियर, पहले पार की गई मालगाड़ी 

दुर्घटना की वजह से इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया. अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस गोमो स्टेशन पर, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस मातारी स्टेशन पर, गया आसनसोल मेमू ट्रेन निमियाघाट स्टेशन पर, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को धनबाद स्टेशन पर रोक दिया गया. अप लाइन में हावड़ा-बीकानेर को 1:13 बजे जबकि डाउन लाइन पर 3:30 बजे  मालगाड़ी को पार किया गया. इसके बाद इस रुट की सभी ट्रेनों को रवाना किया गया.

हादसे में रेलवे की लापरवाही आई सामने, नहीं लिया ट्रैफिक ब्लॉक

[caption id="attachment_651996" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/train-accident-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ, डीएसपी व स्थानीय पुलिस[/caption] घटना में रेलवे की लापरवाही सामने आई है. सवाल उठता है कि आखिर बिना अनुमति व बिजली का शटडाउन लिए काम कैसे हो रहा था. काम के लिए ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति लेनी होती है. क्रेन की मदद ली जाती है. लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. साथ काम करने वाले बरवाडीह निवासी मजदूर संदीप राम ने 8 मजदूर बिजली के पोल गाड़ने में लगे थे, तभी पोल का उपरी छोर हाईटेंशन तार से सट गया और करंट से छह साथी जलकर गिर गए. एक अन्य मजदूर बबलू ने बताया कि वे लोग दिल्ली की सिक्का नामक कंपनी के अधीन कार्यरत हैं. कंपनी के 21 में से 8 मजदूर पोल गाड़ने में लगे थे. वे लोग भूली में रहकर यहां काम कर रहे थे. कंपनी के मालिक का नाम संजय है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-regular-practice-of-tadasana-and-kati-chakrasana-will-remove-constipation-gorakhnath/">धनबाद

: ताड़ासन व कटी चक्रासन के नियमित अभ्यास से कंस्टीपेशन होगा दूर- गोरखनाथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp