Search

 
 
 

धनबाद : कोयला चोरी में 6 लोगों को भेजा जेल, 10 बाइक जब्त

 
Dhansar (Dhanbad) : धनबाद के धनसार थाना की पुलिस ने बाइक से कोयला चोरी करते पकड़ाए छह लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को इनलोगों को कोयला लदी बाइक के साथ पकड़ा था. ज्ञात हो कि धनसार पुलिस ने सोमवार को बाइक से अवैध कोयला ले जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. सूचना मिलते ही बाइक से कोयला ढोने वाले लोगों में भगदड़ मच गई. कोयला चोर बाइक छोड़ कर भागने लगे. इसी बीच पुलिस ने बरमसिया और जोड़ाफाटक में छह कोयला चोरों को धर दबोचा, जबकि अन्य भाग निकले. पुलिस ने मौके से 10 बाइक और उन पर लदे करीब तीन टन कोयला जब्त किया. पकड़े गए सूरज कुमार साव, लक्ष्मण गोराई, बबलू गोराई, तरुण गोराई, सनोज कुमार धाड़ी, पप्पू कुमार के अलावा बाइक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-youths-arrested-for-selling-illegal-lottery-tickets///">साहिबगंज

: अवैध लॉटरी के टिकट बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही