Search

 
 
 

धनबाद : खेल-खेल में 6 साल की बच्ची ने निगल ली सेफ्टी पिन, जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान

 
तकलीफ से तड़प रही थी मासूम, स्थानीय डॉक्टरों ने कर दिया था धनबाद रेफ़र
Dhanbad : जामताड़ा जिले के फूलीजोड़ी गांव की रहने वाली 6 साल की संगीता कुमारी ने खेल-खेल में सेफ्टी पिन निगल ली. जिसके बाद बच्ची को गले मे काफी दर्द होने लगा तकलीफ के मारे बच्ची तड़पने लगी. जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे कोला कुसमा स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बड़ी कुशलता के साथ बच्चे के गले में फंसे सेफ्टी पिन को बाहर निकालकर बच्ची की जान बचाई. बच्ची अब बिल्कुल स्वास्थ्य है. बच्ची के पिता राजीव मरांडी ने बताया कि संगीता को लेकर वो पहले स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने कोई रिस्क नहीं लेना चाहा और उसे धनबाद रेफर कर दिया. जिसके बाद वो जेपी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां विशेषज्ञों ने बच्ची के गले में फंसे पिन को निकालकर उसकी जान बचाई. [caption id="attachment_708868" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/OPERATION-2-300x221.jpg"

alt="" width="300" height="221" /> बच्ची के गले मे फंसे पिन को निकलती डॉक्टरों की टीम[/caption] जेपी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टरों ने अब तक कई बड़ी चुनौतियों में सफलता हासिल की है. डॉक्टरों का एक ही प्रयास होता है कि किसी भी चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक कर मरीज की जान बचायी जाय. चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा विशेषज्ञ डॉक्टर्स और हॉस्पिटल की पूरी चिकित्सीय टीम 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए सक्रिय रूप से उपलब्ध रहती है. साथ ही सामाजिक दायित्व के तहत जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर समय-समय पर विभिन्न नि:शुल्क चिकित्सीय, परामर्श व दवा वितरण शिविरों का भी आयोजन करता रहता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-thief-turned-out-to-be-real-nephew-in-theft-in-shivlibari/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शिवलीबाड़ी में हुई चोरी में सगा भांजा निकला चोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही