Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : देश के 60% युवा बेरोजगार, महंगाई-बेरोजगारी पर कभी बात नहीं करते पीएम- शत्रुघ्न सिन्हा

Advertisement
Advertisement

कुल्टी के लक्ष्मीपुर में टीएमसी की सभा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sitaram Pur (West Bengal) : पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी के सांसद और पूर्व फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. 60 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं. नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. सिन्हा सोमवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लच्छीपुर ब्रह्मचारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि देश के प्रधानमंत्री के पद का मैं बहुत सम्मान करता हूं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कभी महंगाई व बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. भारत विश्व में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है. लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे 60 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं. उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने मुझे एक बार फिर से आप लोगों के बीच भेजा है. पश्चिम बंगाल में कुल 42 संसदीय सीटें हैं, जिसमें फिलहाल एकमात्र मेर नाम की घोषणा की गई है. दीदी के आदेश को अध्यादेश मानते हुए मैं एक बार फिर आपके समीप पहुंचा हूं. मौके पर सिन्हा के साथ अड्डा के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, कुल्टी तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय, युवा अध्यक्ष विमान दत्ता, पार्षद संजय नोनिया साहित स्थानीय नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-railway-worker-posted-in-senior-doms-bungalow-hanged-himself/">

धनबाद : सीनियर डीओएम के बंगले में तैनात रेलवे कर्मी ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही