Search

 
 
 

धनबाद: बांग्ला पत्रिका ‘शिल्पे अनन्या’ के 60 वें अंक का विमोचन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लिंडसे क्लब में ‘शिल्पे अनन्या’ के 60 वें अंक का विमोचन रविवार 18 सितंबर को बांग्ला के जाने माने लेखक एवं बुद्धिजीवियों ने किया. गया. मंचासीन में मुख्य अतिथियों में कृष्ण नाथ बंद्योपाध्याय, अमलेंदु सिंहा, शैलेंद्र सिन्हा, पार्थसारथी चक्रवर्ती,  काशी नाथ चटर्जी, गौतम चटर्जी, शर्मिला बनर्जी,  सुबल दत्ता मौजूद थे. समारोह की शुरुआत मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. अतिथियों को अंग वस्त्र, शिल्पे अनन्या का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. विदित हो कि  शिल्पे अनन्या पत्रिका का सफर 1977 में प्रो डॉ. दीपक कुमार सेन के नेतृत्व में शुरू हुआ था. तब से यह पत्रिका निरंतर प्रकाशित हो रही है. बांग्ला भाषा एवं सांस्कृतिक रक्षा समिति झारखंड के सचिव सह जाने माने भाषाविद् गौतम चटर्जी ने कहा कि शिल्पे अनन्या के 60 वें अंक के विमोचन से अत्यंत खुशी हो रही है. समारोह का संचालन बरनाली गुप्ता एवं मनोजित मजूमदार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिल्पे अनन्या के संपादक डॉ. दीपक कुमार सेन ने किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-a-need-to-take-the-works-of-the-prime-minister-to-the-people-pn-singh/">धनबाद

: प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत: पी एन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही