Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईटीआई के कैंपस रिक्रूटमेंट में 65 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Dhanbad : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनबाद में निजी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कर्नाटक के लिए व गुरुग्राम की कंपनी सनब्राइट मैन पावर सॉल्यूशन ने 30 मई को कैंपस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया. टेस्ट में 100 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 65 उत्तीर्ण घोषित किए गए. सभी सफल अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किया गया. यह जानकारी आईटीआई धनबाद के कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12 जून को प्रतिष्ठान में उपस्थित होने को कहा गया है. चयनित सभी अभ्यर्थियों को बेसिक, एचआरए और अटेंडेंस बोनस मिलाकर मासिक 16493 रुपए वेतन मिलेगा. उन्होंने सफल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-implement-khatian-based-local-policy-of-1932-haldhar/">धनबाद

: 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करे सरकार- हलधर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही