Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में आतिशबाजी के साथ 65 फीट ऊंचे रावण का दहन

Sindri : सिंदरी के शहरपुरा स्थित शिव मंदिर मैदान में विजयादशमी पर 5 अक्टूबर की शाम रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आतिशबाजी के बीच 65 फीट ऊंचे और 40 फीट चौड़े विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया. इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी. झरिया, सिंदरी, बलियापुर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचे थे. पूर्व पार्षद दिनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं. रावण दहन से पूर्व गाजे-बाजे के साथ राम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें सैकड़ों लोग पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए. पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-ban-of-the-municipal-commissioner-the-idol-immersion-in-the-reservoirs/">धनबाद

: नगर आयुक्त की रोक के बावजूद जलाशयों में हो रहा प्रतिमा विसर्जन 

पहली बार 1957 में हुआ था रावण दहन का आयोजन

[caption id="attachment_437957" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/inorgation-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य[/caption] मौके पर गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, आम आदमी पार्टी के डीएन सिंह, समाजसेवी मुकेश कुमार उर्फ राजू तिवारी, सिंदरी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक कुमार दीपू, अली अहमद खान, आयोजन कमेटी के दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, रणधीर सिंह, कामेश्वर सिंह, नकुल सिंह, बृजेश सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह आदि मौजूद थे. बताते चलें कि सिंदरी में रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1957 में हुई थी. इसके बाद से यहां हर साल (कारोना काल को छोड़कर) रावण दहन होते आ रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-friends-were-going-to-visit-durga-puja-fair-by-bike-died-due-to-collision-with-boring-car/">धनबाद

: बाइक से दुर्गा पूजा मेला घूमने जा रहे थे दो दोस्त, बोरिंग गाड़ी के धक्के से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही