Search

धनबाद: मलेरिया जांच के लिए लोदना खपड़ाधौड़ा से 69 व बरारी से 63 लिया सैंपल

13 रक्तपट्ट जांच में एक भी नहीं मिला डेंगू पॉजिटिव

Dhanbad : जिला एवं प्रखंड स्तर से टीम गठित कर झरिया लोदना क्षेत्र के खपड़ाधौड़ा में फॉगिंग, कन्टेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरुकता कार्यक्रम, हैण्डबील का वितरण किया गया. साथ ही 69 व्यक्तियों के मलेरिया की जांच के लिए रक्त पटट् संग्रह किया गया. सिविल सर्जन डॉ सी बी प्रतापन ने बताया कि पूर्व के सभी मलेरिया जांच के लिए लिया गया रक्त पटट् की रिपोर्ट ऋणात्मक पाई गई. डेंगू के संभावित लक्षण वाला कोई भी मरीज नहीं मिला. लोदना क्षेत्र के बरारी में कुल 63 व्यक्तियों का मलेरिया जांच के लिए रक्त पटट् संग्रह किया गया. वहां भी विभाग द्वारा कन्टेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरूकता कार्यक्रम, हैण्डबिल आदि का वितरण किया गया.

एसएनएमएमसीएच में भर्ती है सभी डेंगू के मरीज

धनबाद सदर क्षेत्र के दो डेंगू पीड़ित एसएनएमएमसीएच में भर्ती हैं. बता दें कि एलाइजा टेस्ट में मनईटांड़ निवासी जितेंन्द्र कुमार गुप्ता और  बरमसिया के नीरज शर्मा डेंगू पीड़ित मिले थे. इन दोनो क्षेत्रों में सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरूकता कार्यक्रम, हैण्डबिल का वितरण किया गया. विभाग के अनुसार इन दोनों क्षेत्रों में कोई भी बुखार पीड़ित मरीज नहीं मिला है. मेडिकल कॉलेज के माइकोबायोलॉजी विभाग को 13 रक्त नमूना जांच के लिए दिया गया था. जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//