Search

 
 
 

धनबाद: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का छठा झरिया अंचल सम्मेलन संपन्न

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का छठा झरिया अंचल सम्मेलन रविवार 4 सितम्बर को भीमसिंह नगर भौरा में संपन्न हुआ. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार आम नागरिकों का शोषण कर रही है. पेट्रोल ,डीजल,गैस, खाद्यान्न पर भी टैक्स लगा रही है एवं कल करखानों का निजीकरण करने में जुटी हुई है. देश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. इसलिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है. जिला सचिव मो. फिरोज राजा कुरेशी ने कहा कि जिस तरह पहले मजदूरों का शोषण होता था, उसी तरह आज भी सरकार शोषण के रास्ते पर जा रही है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया. उन्होंने कहा कि जिले में बहुत बड़ा सम्मेलन किए जाने की तैयारी पर भी चर्चा हुई. कहा गया कि केन्द्र सरकार को अपदस्थ करने के लिए जोरदार आंदोलन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही