Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में कलशयात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

 
Nirsa : निरसा प्रखंड तिलतोड़िया गांव में सोमवार को कलशयात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत शुरू हुई. श्रीमदभागवत कथा 28 अप्रैल तक चलेगी. कलशयात्रा में आगे-आगे श्रीमद्भागवत की पुस्तक लेकर मुख्य यजमान कृष्णा चंद्र गोराई अपनी पत्नी के साथ चल रहे थे. उनके पीछे 251 कलश लेकर महिलाएं व अन्य श्रद्धालु चल रहे थे. कलशयात्रा तिलतोड़िया गांव का भ्रमण करते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां कलश में जलभर कर झूमते गाते कथा स्थल पहुंचे. वहां श्रीमद्भगवत को वेदी पर विजमान किया गया. प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भक्तों को हर रोज शाम 5 से रात 8 बजे तक भागवत पुराण की कथा सुनाएंगे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-scorpio-hits-bike-rider-people-narrowly-escaped/">गिरिडीह

: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही