Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीएवी सिंदरी में बांस शिल्प कला पर 7 दिवसीय कार्यशाला शुरू

Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में विद्यार्थियों कला और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए 16 मार्च को सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इस दौरान बच्चों को बंबू क्राफ्ट सिखाया गया और इससे मिलने वाले रोजगार के बारे में बताया गया. कार्यशाला का आयोजन स्कूल प्रबंधन व टिंकरहाट इनोवेशन फाउंडेशन (टीआईएफ) ने मिलकर किया है. टीआईएफ के प्रोग्राम एसोसिएट एंड पार्टनर सुंदरलाल महतो सहित बलियापुर के गोंगाबाद महली समुदाय के बांस कारीगरों ने छात्रों को क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को बंबू क्राफ्ट और इसके अनुप्रयोगों को जानने के लिए बेहतर मंच है. इससे ज्ञान प्राप्त कर बच्चे आसपास के लोगों को प्रशिक्षित करेंगे. मौके पर कार्यशाला के समन्वयक मुकेश तिवारी, महली समुदाय के मुकेश महली, सोनिया महली, चांदमुनी देवी, मेनका देवी, शांति महली, सुनीता महली, काली महली, शुक्कू महाली सहित स्कूल के कक्षा 5वीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecl-should-regularize-the-workers-of-underground-mines-arup-chatterjee/">धनबाद

: भूमिगत खदानों के मजदूरों को नियमित करे ईसीएल- अरूप चटर्जी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही