धनबाद : स्पेक्ट्रम अस्पताल कुमारधुबी में 7 दिनी निःशुल्क जांच शिविर शुरू
Maithon : कुमारधुबी के स्पेक्ट्रम अस्पताल में 20 अप्रैल को 7 दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ. पहले दिन आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. शिविर रोज सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले शिविर में मरीजों की ईसीजी, रक्त जांच, मधुमेह, पेट संबंधित बीमारी सहित अन्य बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी. डॉ. उमाशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि वैसे तो यह मेगा कैंप सात दिनों तक चलेगा, लेकिन यदि मरीजों की संख्या बढ़ी, तो कैंप की तिथि बढ़ाकर 10 मई की जा सकती है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अस्पताल पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की मुफ्त जांच कराने की अपील की. [wpse_comments_template]

Leave a Comment