Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में 7 युवक घायल

Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर पांडेयडीह टर्निंग के पास सोमवार 8 मई की सुबह सड़क दुर्घटना में सात युवक घायल हो गए. सभी लोग टुंडी लधरिया से मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी से कालूबथान थानांतर्गत बरमुंडी बारात आए थे. घर लौटने के क्रम में पांडेयडीह के समीप गोविंदपुर की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार धक्का मारा, जिसमें टाटा मैजिक पर सवार सातों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. खबर पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी ले गई. चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घायलों में वीरेंद्र महली, संजीत महली, सत्यनारायण महली, गणेश महली, प्रदीप महली, विकास महली सहित सात युवक शामिल हैं. उनमें विकास व वीरेंद्र की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही