Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामनवमी में 7 जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : रामनवमी में शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने कई प्रशासनिक उपयों की घोषणा कर दी है. उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के संयुक्त आदेश पर जिले को 7 जोन में बांटा गया है. कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन के लिए जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिले के 33 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस कंट्रोल रूम चौबीस घंटे कार्यरत रहेंगे. सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी.

    कहां कौन दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

कतरास : कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ ओम प्रकाश यादव व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी. बाघमारा की निशा मुर्मू प्रभार में रहेंगी. धनबाद : अपर समाहर्ता नन्द किशोर, चिरकुंडा : निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त सज्जन कुमार पांडेय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा :  पीतांबर सिंह, तोपचांची : तोपचांची व गोमो में वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त रीतेश कुमार तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची, शारदा रंजन प्रसाद, झरिया : सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी अभिषेक कुमार, गोविंदपुर : गोविंदपुर व बरवाअड्डा में राज्य कर पदाधिकारी अक्षय कुमार तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडे, टुंडी : टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे.

   इन थाना क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, सुदामडीह, पाथरडीह, बलियापुर, निरसा, चिरकुंडा, पंचेत, मैथन, कालूबथान, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा व मधुबन थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी.

   इस नंबर पर कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा. एसडीओ श्री प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217 एवं 100 है. जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 27 दंडाधिकारियों व 36 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है एक शिफ्ट में 9 दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा.

  थाना व ओपी में चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलकडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, भाटडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों व चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dse-said-schools-made-education-garbage-children-frustrated-by-increasing-fees/">धनबाद

:  डीएसई बोले- स्‍कूलों ने पढ़ाई को बनाया कचरा, फीस बढ़ने से बच्‍चे कुंठित [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही