Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 2021 में नवंबर तक 70 मर्डर, 2020 में 77

Advertisement
Advertisement
Anil panday Dhanbad : 2021 के जनवरी से लेकर नवंबर तक जिले में कुल 70 हत्याएं  हुई, जबकि 2020 में दिसंबर तक यानी 12 माह में 77 हत्या के मामले दर्ज किए गए थे. पुलिस के अनुसार 2021 में 70 हत्या में से एक-दो को छोड़कर सभी का खुलासा हो गया है. अधिकतर में लगभग सभी आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है .

मई में सबसे अधिक 10 

जनवरी 2021 में 7 हत्या का मामला दर्ज किया गया था जबकि फरवरी माह में भी 7 मामले दर्ज हुए थे. मार्च में 5, अप्रैल में 8, मई में सबसे अधिक 10 मामले सामने आए, जून में 6 मामले, जुलाई में 8, अगस्त में 3, सितंबर में 6, अक्टूबर में 3 और नवंबर में 7 मामले दर्ज किए गए.

लाला खान और नन्हे खान सबसे चर्चित

वासेपुर में 12 मई को जमीन कारोबारी लाला खान की दिनदहाड़े हत्या हुई . 14 जून को धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड में एक युवक ने अपनी मां, सौतेले पिता और भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी . 23 नवंबर को जीटी रोड, गोविंदपुर में टैंकर चालक की हत्या कर दी गई थी. 24 नवंबर को वासेपुर में दिनदहाड़े नन्हे खान की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली थी. प्रिंस खान फरार है. यह भी पढें : जयनगर">https://lagatar.in/jamtara-jayanagar-police-arrested-two-cyber-accused/">जयनगर

पुलिस ने दो साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही