Search

 
 
 

धनबाद : मदर टेरेसा स्कूल के 70 छात्रों ने बीआईटी सिंदरी का किया भ्रमण

 
Sindri : मदर टेरेसा हाई स्कूल सिंदरी में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. स्कूल के संस्थापक सह प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद ने विद्यार्थियों को स्वामी जी के बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके पहले छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली.इस मौके पर स्कूल की दसवीं कक्षा के 70 विद्यार्थियों ने बीआईटी सिंदरी के विभिन्न विभागों का शैक्षणिक भ्रमण किया. इलेक्ट्रिकल विभाग के शिक्षक डॉ एससी बर्मन ने उन्हें विभाग के बारे में जानकारी दी. विद्यार्थियों ने अन्य विभागों का भी अवलोकन किया. संस्थान निदेशक डॉ पंकज राय ने उनका उत्साहवर्धन किया. प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि विगत बुधवार को 61 छात्रों ने संयोजक रूपक ठाकुर और भागा माइनिंग कॉलेज के शिक्षक डॉ एनके ठाकुर के निर्देशन में भागा माइनिंग कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया था. विवेकानंद जयंती समारोह में विद्यालय के शिक्षक उमेश सिन्हा, रूपक कुमार ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, उत्तम गोराई सहित स्कूल की बच्चे उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sewerage-plan-discussed-in-the-meeting-of-district-ganga-committee/">साहिबगंज

: जिला गंगा समिति की बैठक में सीवरेज प्लान पर चर्चा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही