Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  सड़क पर दुकान लगाने वाले 10 दुकानदारों से वसूला 70 हजार जुर्माना

Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने 21 अप्रैल को शहर के सीटी सेंटर चौक से सीएमआरआई गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान दुकान के सामने 10 फीट तक रोड की जमीन का कब्जा कर दुकान लगाने वाले 10 दुकानदारो से 70 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक राज आनंद ने बताया कि सभी दुकानदारों को पहले ही रोड से दुकान हटाने की चेतावनी सूचना दी गई थी. इसके बाद भी दुकान को आगे बढ़ा कर दुकानदारी कर रहे थे. अभियान आगे भी जारी रहेगा. सड़क को अतिक्रमण करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. अभियान में नगर प्रबंधक सुमित विवेक तिग्गा, राम कुमार शर्मा, जेई आनंद कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clash-between-coal-thieves-in-dhansar-firing-took-place-police-said-it-is-a-rumor/">धनबाद

: धनसार में कोयला चोरों में झड़प, गोली चली, पुलिस बोली- अफवाह है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही