Search

धनबाद :  पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 74.14 प्रतिशत मतदान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल एवं एगारकुंड के बूथों पर दिन के तीन बजे मतदान की समाप्ति तक कुल 74.14 प्रतिशत वोट डाले गए. बलियापुर में 79.20 प्रतिशत, कलियासोल में 78.90% तथा एग्यारकुंड में 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ है . मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष से जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह, डॉक्टर सुजाता मुखर्जी, प्रतिमा दास, शंभू प्रसाद गुप्ता, अंशु कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, किसलय कांत, संजय सिंह, संजीव सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, सीनू मंडल, सोमनाथ प्रसाद, संदीप रजक, अरविंद ठाकुर, स्वप्नेंदु भट्टाचार्य, अभिषेक बैनर्जी, तुषार कांति घोष, वासुदेव प्रसाद महतो सहित अन्य कर्मी सक्रिय रहे. सभी अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट से फोन पर संपर्क कर वोटिंग परसेंटेज, मतपेटी को सील करने, क्लस्टर और वज्रगृह में पहुंचने की सूचना सहित पल पल की जानकारी लेते रहे. राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में बलियापुर के लिए 7 एवं गुरु नानक कॉलेज भूदा में कलियासोल व एग्यारकुंड के लिए 6-6 काउंटर तैयार किए गए हैं. वहां संबंधित प्रखंड की पोलिंग पार्टी मतपेटी सहित अन्य चुनाव सामग्री को जमा कराएगी. तीसरे चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने कलियासोल प्रखंड में पतलाबाड़ी सहित अन्य बूथों तथा अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने बलियापुर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-voting-disrupted-after-ruckus-at-booth-number-77-of-medha-panchayat/">धनबाद

: मेढ़ा पंचायत के बूथ नंबर 77 पर हंगामा के बाद मतदान बाधित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//