Search

 
 
 

धनबाद: टुंडी में 74 वां वन महोत्सव व वृहत वृक्षारोपण अभियान शुरू

 

विधायक मथुरा महतो व डीएफओ विकास पालीवाल ने वनों के फायदे गिनाए

Dhanbad: टुंडी में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 74 वां वन महोत्सव सह वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत शुक्रवार 21 जुलाई को हुई. शुरुआत टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, प्रमुख मालती मरांडी, जिला परिषद सदस्य मीना हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. सभी आगंतुकों ने कमलपुर में पौधरोपण भी किया. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने वनों और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया. डी एफ ओ विकास पालीवाल ने कहा फ्यूचर जेनरेशन के लिए फॉरेस्ट को प्रश्रय देना होगा. इससे खिलवाड़ का प्रतिकूल असर पड़ता है. कई महत्वपूर्ण प्रजाति जंगलों से लुप्त हो रही है, अब हमें उसे बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कहीं ऐसा न हो कि जंगलों के लिए भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े. इस बार टिंबर पौधों के अलावा आम, जामुन जैसे फलदार पौधे भी लगाए जायेंगे. ए सी एफ ए के मंजुल ने कहा कि इस बार वनों में वर, पीपल, बांस, महुआ जैसे पौधे प्रचुर मात्रा में लगाए जाएंगे. सीओ एजाज हुसैन अंसारी, वनपाल गोविंद मिस्त्री, फूलचंद किस्कू, मुखिया गरीवन बीबी, समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही