Search

 
 
 

धनबाद : राजगंज में तीन ट्रकों से 75 टन कोयला जब्त, प्राथमिकी दर्ज

 
Dhanbad : बिना चलान के कच्चा कोयला परिवहन करने के विरुद्ध खान निरीक्षक राहुल कुमार ने राजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार 4 जुलाई को औचक जांच अभियान चलाया. एचपी पेट्रोल पंप के समीप कच्चा कोयला लदा तीन ट्रक को जब्त किया गया. खान निरीक्षक ने बताया कि ट्रक (JH10BN-9343) में कच्चा कोयला लगभग 25 टन, JH05CA-0280 में 25 टन और BR02GA-3870 में भी 25 टन कच्चा कोयला लदा हुआ था. कच्चा कोयला से संबंधित कोई भी कागजात और परिवहन चालान फॉर्म नहीं मिला. एक ट्रक चालक जांच के क्रम में ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पकड़े गए दो ट्रक चालक सुबोध कुमार एवं काजिम खान ने बताया कि झरिया निवासी रामा द्वारा धनबाद के केंदुआ स्थित डिपो से कच्चा कोयला लोड कराकर डेहरी (बिहार) भेजा जा रहा था. ट्रक और दो खलासी के खिलाफ राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-station-in-charge-misbehaved-with-journalist-who-took-complaint-of-land-grab/">धनबाद:

जमीन कब्जा की शिकायत लेकर गए पत्रकार से थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही