Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बलियापुर में 756, तोपचांची में सिर्फ 17 आवेदनों का निष्पादन

Sindri/Topchanchi : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को बलियापुर व तोपचांची प्रखंड की दो-दो पंचायतों में शिविर लगाया गया. बलियापुर की आमझर व पलानी पंचायत में लगे शिविर में कुल 1610 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किया, जिसमें 756 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं, तोपचांची प्रखंड की बिसुनपुर व ब्रह्मडीहा पंचायत के शिविर में कुल 428 आवेदनों में से महज 17 का निष्पादन हुआ.

आमझर में 854, पलानी में 756 लिए गए आवेदन

बलियापुर में शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया. शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित एवं लंबित मामलों के निष्पादन के लिए स्टाल लगाए गए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना से संबंधित आवेदन जमा हुए. पलानी पंचायत के शिविर में 756 लोगों आवेदन दिया, जिसमें से 351 का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि आमझर पंचायत में कुल 854 आवेदनों में से 405 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार, डीएमएफटी टीएमयू की अधिकारी रश्मि सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, जग्गू महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, मुखिया धर्मेंद्र रवानी, मुखिया शांति देवी, रफीक अंसारी, जंग बहादुर महतो, भुवन रवानी आदि उपस्थित थे.

तोपचांची में 428 लोगों ने जमा किया फॉर्म

तोपचांची प्रखंड की बिसुनपुर व ब्रह्मडीहा पंचायत में लगे शिविर का उद्धाटन डीआरडीए निदेशक मो. मुमताज अली व बीडीओ राजेश एक्का ने किया. बिसुनपुर में 178 लोगों ने योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन दिया, जिसमें मात्र 8 का निष्पादन किया गया. वहीं, ब्रह्ममडीहा पंचायत में 250 लोगों ने आवेदन दिया, जिसमें सिर्फ 9 का निष्पादन हुआ. शिविर में  विभिन्न विभागों के 18 स्टॉल लगाए गए थे. सबसे ज्यादा आवेदन पेंशन, प्रधान-मंत्री आवास योजना व राशन कार्ड के के लिए आए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apply-till-17-for-direct-admission-under-special-drive-in-ug/">धनबाद

: यूजी में स्पेशल ड्राइव के तहत डायरेक्ट एडमिशन के लिए 17 तक दें आवेदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही