Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील समेत कई जगहों पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

 

टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में मना गणतंत्र दिवस 

Dhanbad : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने जीएम कार्यालय जामाडोबा में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जामाडोबा ग्रुप के चीफ  नरेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. टाटा परिवार भी इसके लिए लगातार काम कर रहा है. सभी पहलुओं में सुधार के लिए हमारा प्रयास हमेशा हमारे कामकाज का केंद्र बिंदु रहा है. टाटा परिवार ने हर संभव तरीके से समर्थन कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

युवा पीढ़ी को ईमानदारी और तन-मन के साथ काम करने का दिया संदेश

नरेंद्र कुमार गुप्ता ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि वह अपना काम पूरी सुरक्षा, ईमानदारी और तन-मन के साथ करें. क्योकि आपकी कंपनी की बढ़ोत्तरी ही देश की बढोत्तरी है. कार्यक्रम में कर्नल भवानी सिंह निर्वाण हेड (एडमिनिस्ट्रेशन), पंकज दास हेड (एचआरबीपी), कौशिक गायन हेड (प्लानिंग), राजीव रंजन हेड (जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट), पार्थ प्रतिम बनर्जी प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट झरिया डिवीजन टाटा स्टील, संतोष महतो क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, अधिकारीगण, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारीगण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन झरिया डिवीजन के सीनियर एरिया मैनेजर सिक्योरिटी सुजीत कुमार झा ने किया. .................

प्रयास इंडिया ने भी मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/377fc6d0-7fe4-4ba4-aafe-fa25fdc5e570.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" /> Dhanbad : बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया के सेंटर संख्या 1 पर 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के वर्तमान निर्देशक डॉ. पंकज राय ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने कई तरह के देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कर्यक्रम के अंत में प्रयास इंडिया के पूर्व विद्यार्थियों ने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, पेन और मिठाई बांटे.  कार्यक्रम में संस्था के सह संस्थापक दीपक, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे. ......

जीएसटी कार्यालय में धूमधाम से मना गौरवशाली 75वां गणतंत्र दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/51f4017f-56bb-4a06-8466-c216d2690d1c.jpeg"

alt="" width="1600" height="1067" /> Dhanbad : आजाद हिंदुस्तान के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद प्रमंडल स्थित वाणिज्य कर विभाग के जीएसटी कार्यालय में राज्य‌ कर‌ अपर आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में तिरंगे को सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया. उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि राज्य की उन्नति एवं राजस्व संग्रहण के लिए सभी व्यवसाय ससमय रिटर्न फाइल करें . उन्होंने  50 लाख से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायियों अनिवार्य रूप से अपनी जीएसटी देनदारी का कम से कम 1 प्रतिशत नकद में भुगतान करने का सुझाव दिया. इस दौरान झारखंड वित सेवा के कनीय उपाध्यक्ष मनोज टुडू, डीसी एसटी गालिब अंसारी, एसी एसटी अक्षय कुमार, राजन खालको, मंगल उरांव, इंद्नजीत सिंह और सभी पदाधिकारियों ने हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही