Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 778 लाभुकों ने पीएम आवास का पैसा लेकर नहीं बनाया घर, केस करने की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद शहरी क्षेत्र में पिछले 8 साल से चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गई है. निगम की लागातार चेतावनी व नोटिस देने के बाद भी 778 लाभुकों ने योजना का पैसा लेकर अब तक घर का काम नहीं पूरा किया है. ऐसे लाभुकों के खिलाफ निगम के अधिकारी अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं. निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि 41 ऐसे लाभुक हैं, जिन्होंने योजना की पहली किस्त लेकर सिर्फ नींव खोदी है, जबकि 301 ने दूसरी किस्त लेकर केवल नींव का काम किया है. वहीं, 202 लाभुकों ने चार किस्त का पैसा लेकर अभी तक छत की ढलाई भी नहीं की है और 234 लोगों ने पैसा मिलने के बाद छत ढलाई कर काम रोक दिया है. इनमें वर्ष 2016-17 से लेकर अभी तक के लाभुक शामिल हैं. इन्हें लगातार नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है. अब इनकी सूची तैयार की जा रही है. सभी के खिलाफ थाने में सर्टिफिकेट केस कर पैसा वापस लिया जायेगा.

लाभुकों ने दूसरे काम में खर्च कर दिया पैसा 

निगम के जांच अधिकारी ने बताया कि लाभुकों ने योजना का पैसा लेकर दूसरे काम में खर्च कर दिया है. किसी ने बीमारी, तो कोई बेटी की शादी की बात कह रहा. कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कोरोना में बेरोजगार हो जाने के कारण योजना की राशि खाने-पीने में खर्च कर दी. अधिकारियों का कहना है कि इन्हें पीएम आवास बनाने के लिए पूरा मौका दिया गया, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ.

1500 से अधिक आवास हैं निर्माणधीन

नगर निगम क्षेत्र में अभी तक इस योजना के तहत 6400 पीएम आवास बने हैं. वहीं, 1500 से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं. इन्हें इस साल के अंत तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है. योजना के तहत चयनित लाभुकों को सरकार 2.25 लाख रुपए देती है. पहली किस्त में 45 हजार, दूसरी किस्त में 67 हजार, तीसरी किस्त में 90 हजार और अंतिम किस्त में 22 हजार 500 रुपए दिए जाते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/bakrid-celebrated-with-devotion-in-dhanbad-koyalanchal/">धनबाद

कोयलांचल में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही