Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) डीवीसी और जेबीवीएनएल के फॉल्ट के कारण सुबह से शाम तक शहर में बिजली गुल रही. हीरापुर से निकलने वाली बरमसिया फीडर के अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी के कारण बरमसिया, हीरापुर, चिरागोरा पुलिस लाइन, विनोद नगर एवं हीरापुर से सटे इलाकों में सुबह 11 बजे से बिजली नदारद रही. यूजी केबल में आई खराबी को ढूंढने में अधिकारियों के पसीने छूट गए. काफी मशक्कत से 7 घंटे के बाद केबल में खराबी का पता लगाया जा सका. खराबी दूर कर शाम 7 बजे लाइन चालू की गई. इस बीच उमस भरी गर्मी में हीरापुर से सटे क्षेत्र के लोग बेहाल दिखे. पार्क मार्केट, हीरापुर के व्यावसायिक इलाके में जनरेटर की आवाज सुबह से शाम तक सुनाई दी. हीरापुर के सहायक अभियंता इरफान खान ने बताया कि यूजी केबल होने के कारण फॉल्ट नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण लाइन चालू करने में काफी विलंब हुआ.
धनबाद: हीरापुर में 8 घंटे गुल रही बिजली, जेबीवीएनएल को फॉल्ट खोजने में लगे 7 घंटे
Last Updated: Aug 02, 2022 12:00 AM (IST)