Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निचितपुर रेल फाटक के पास ओवरहेड तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

Katras/Dhanbad : कतरास-धनबाद रेलखंड पर निचितपुर रेलवे फाटक के पास 29 मई को ओवरहेड हाइटेंशन तार की चपेट में आकर काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं. 0दरअसल, निचितपुर रेल फाटक का पास मजदूर पोल गाड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने शटडाउन नहीं लिया था. काम के दौरान पोल डगमगा कर 25000 वोल्ट के ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है. राहत एवं बचाव के लिए रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. धनबाद रेल डिवीजन के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एसीएम विजय कुमार गोंड, एडीआरएम आशीष कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही