Search

 
 
 

धनबाद : अटल मार्ग के नाम से जानी जाएगी 8 लेन सड़क : चंद्रशेखर अग्रवाल

 
पूर्व मेयर ने कहा-झारखंड सरकार की कैबिनेट ने लिया है निर्णय, बोर्ड नहीं लगाने से भाजपाई नाराज Dhanbad : जिले में गोल बिल्डिंग से लेकर कांको मठ तक 332 करोड़ की लागत से बनाई जा रही आठ लेन सड़क को अटल मार्ग के नाम से जाना जाएगा. उक्त बातें पूर्व मेयर सह भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने आठ जुलाई को धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि 24 अगस्त 2018 को हुई झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य में चल रही 11 योजनाओं का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया था. इसमें विश्व बैंक के सहयोग से बन रही आठ लेन सड़क भी शामिल थी. लेकिन अभी तक वर्तमान सरकार द्वारा न ही नाम की घोषणा की गई है और न ही सड़क पर इस नाम का बोर्ड लगाया गया है, जिससे भाजपाई काफी नाराज हैं.  उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द आठ लेन सड़क पर अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग का बोर्ड  और साइकिल ट्रैक और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है.

ट्रिपल इंजन की सरकार की उपलब्धि है सड़क

उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार में नगर निकाय के द्वारा इतनी बड़ी योजना केवल धनबाद में ही आकार ले पाई है. यह केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार और धनबाद नगर निकाय में हमारे रहने के कारण संभव हो पाया. आठ लेन सड़क धनबाद के लिए गौरव की बात है.

पूर्व मेयर ने गिनाईं सड़क की खूबियां

उन्होंने कहा कि आठ लेन सड़क में भविष्य को देखते हुए हाफ किलोमीटर पर यूटि लाइट डक्ट दिया गया है ताकि बिना सड़क को तोड़े किसी प्रकार की पाइप या तार को पार किया जा सके. साइकिल ट्रैक व 6 इंट्री प्वाइंट हैं. सड़क के दोनों किनारे ड्रेन के बावजूद भविष्य के लिए सात मीटर जगह भी छोड़ी गई है.  यही नहीं निर्माण से सड़क के किनारे की जमीन जो पहले पांच लाख रुपए कट्ठा बिक रही थी, वह वर्तमान में 20 लाख रुपए कट्ठा हो गयी है. यानी 1 कट्ठा पर 15 लाख रुपए की बढोत्तरी हुई है, जिसकी रजिस्ट्री में सरकार को भी फायदा होगा. पूर्व मेयर ने कहा कि सड़क निर्माण के समय जिन 286 गरीब परिवारों को सड़क से हटाया गया था, उनके जीवनयापन के लिए उन्हें सात करोड़ रुपए दिए गए. साथ ही 15 मंदिर और सरकारी भवन को 1 करोड़ रुपए दिए गए. प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष  चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह,  मानस प्रसून, नितिन भट्ट, मिल्टन आदि मौजूद थे . यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leaders-held-a-meeting-to-speed-up-the-public-relations-campaign/">धनबाद:

महाजनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपाइयों ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही